Posts

Showing posts from August, 2017

Beautiful journey of uttarakhand / chopta /tungnath / chandrashila

Image
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में चोपता तुंगनाथ धार्मिक स्थल होने के साथ ही आस पास फैली सुंदरता के लिए भी प्रचलित है। भगवान के दर्शन करने के साथ ट्रेकिंग करने वाले लोगो के लिए यह बेहतरीन जगह है। दिल्ली से ऋषिकेश होते हुए रुद्रप्रयाग ओर फिर ऊखीमठ के रास्ते से चोपता के लिए एक रोड जाती है। उखीमठ से 40 किलोमीटर की दूरी पर चोपता स्थित है। हरी-भरी मुलायम घास से ढका चोपता एक बेहद ही सुंदर और खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहाँ चारों ओर फैली सुंदरता और शांति एक गहरे सुकून का अहसास कराती है। मिनी स्विजरलैंड बुग्याल (मुलायम और हरी-भरी घास से ढके पहाड़) के कारण इसे गढ़वाल का मिनी स्विट्ज़रलैंड भी कहा गया जाता है। गर्मियों में हरी घास से ढके यह पहाड सर्दियों में बर्फ़ की सफ़ेद चादर से ढक जाते हैं, जिसकी खूबसूरती को देख आपकी आंखें मानो तृप्त हो गई हो। नीचे हरी पहाड़ियां और ऊपर की और हिमालय की सफेद चोटी, आपको एक भूले-बिसरे सुकून का एहसास कराती हैं। तुंगनाथ चोपता से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है तुंगनाथ का मंदिर, जिसे पंच केदार में से एक केदार है। तुंगनाथ की खड़ी चढ़ाई थका जरूर सकती है लेकिन आसपा...